Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

सूर्य की राशि में हो रहा परिवर्तन: व्यापार में दिखेगी तेजी, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

  • इस माह गुरु हो चुके हैं मार्गीय शनि का भी बदल चुका है गोचर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ज्योतिष शास्त्र की माने तो अक्टूबर माह लोगों को बहुत ज्यादा राहत देगा। इस माह शनि, राहू, केतू और गुरु की दशा बदल चुकी है या बदलने वाली है। शनि और राहु केतू का गोचर बृहस्पति के साथ द्वितीय द्वादश संबंध बनाते हुए अच्छे बुरे दोनों परिणाम देने वाले होंगे। वैसे शनि का प्रभाव शुभ होगा।

इसलिए आम सामान्य लोगों का रोजी रोजगार सुधरेगा तथा आकस्मिक व महामारी की मार से रक्षा होगी। गुरु भी अर्थव्यवस्था को उन्नति देंगे परंतु राहू-केतू से उनका विपरीत शेयर और विदेशी मार्केट में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य राहुल अग्रवाल का कहना है कि सितंबर का महीना आकाशीय पिंडो यानी ग्रहीय स्थिति में बड़े बदलावों के साथ गया है, जहां 13 सितंबर को देवगुरु कई महीने बाद मार्गी हुए।

वहीं 23 सितंबर को 18 महीने से मिथुन धनु में चल रहे राहू-केतू राशि बदलकर वृष, वृश्चिक राशि में अगले 18 महीने गति करेंगे और सितंबर के अंतिम दिन 30 को शनि भी अपना वक्रत्व खत्म कर मकर में ही मार्गी हो गए हैं। गुरु के मार्गी होने से अपने राष्ट्र के वर्चस्व में भी वृद्धि होगी।

अक्टूबर माह में मंगल, बुध शुक्र व सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस माह के 31 दिन में से 12 दिन विशेष महत्व वाले होंगे। इस दौरान व्यापार में तेजी दिखेगी। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आइटी सेक्टर और चिकित्सा क्षेत्र में जुड़े बड़े आयाम सामने आएंगे।

इन राशियों में होगा परिवर्तन

सूर्य देव 17 अक्टूबर को कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वे 16 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। मंगल ग्रह चार अक्टूबर से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं, जबकि बुध 14 अक्टूबर से सुबह 6:30 बजे तुला राशि में चाल परिवर्तन कर वक्री हो जाएंगे।

तीन नवंबर को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट पर फिर से चाल में परिवर्तन कर मार्गी हो जाएंगे। बुध, तुला राशि में एक माह 24 दिन तक गोचर करेंगे। इसके बाद 28 नवंबर की सुबह सात बजकर दो मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र 23 अक्टूबर को सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे, जोकि 17 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या से तुला राशि में देत्यगुरु शुक्र पहुंच जाएंगे तथा मूलत्रिकोण शुभ होकर कल्याण करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img