नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। सावन का महीना चल रहा है। सनातन धर्म में इस पवित्र माह का अत्यधिक महत्व है। बताया जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस महीने में श्रद्धालु देवों के देव महादेव को खुश करने के लिए विशेष पूजा और अभिषेक करते हैं।

शास्त्रों में भगवान शिव के कई ऐसे चमत्कारिक मंत्रों का उल्लेख है जिनका जाप करने से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते है। इन्हीं में से दो मंत्र रुद्र मंत्र और पंचाक्षरी शिव मंत्र। आप भी सावन के इस पवित्र महीने में शिव तांडव स्तोत्र का जाप कर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते है।
पूजा-पाठ कर ऐसे करें इन मन्त्रों का जाप
अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें। फिर पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को सफेद फूल, अक्षत, चंदन, भांग, धतूरा, बेलपत्र, धूप, दीप, पंचामृत आदि अर्पित करें।



