- कटान को लेकर जा रहे थे पशुओं को आरोपी
जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: एक पिकअप गाड़ी में चार पशुओं को बुरी तरह से भरकर कटान के लिये ले जा रहे तीन लोगों को छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बरनावा चौकी पर पकड़वाया।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला रविवार को दाहा बरनावा मार्ग से होकर आ रहे थे। तो उन्होंने देखा एक पिकअप गाड़ी में कुछ युवक चार पशुओं को बुरी तरह से भरकर ले जा रहे है उन्हें उनका कटान किये जाने का शक हुआ तो उन्होंने उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा ली।

विधायक ने बरनावा चौकी पर पुलिस को साथ लेकर उक्त गाड़ी की पकड़वा दिया। गाड़ी में चार पशु बुरी तरह से भरे हुये थे विधायक ने पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था कराई ओर पकड़े गये आरोपी गाड़ी चालक जुल्फकार पुत्र फकीरा, मीनू पुत्र बूंद, सोनू पुत्र रोताश निवासी काबली गेट मवाना के खिलाफ पुलिस को कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसएसआई मुन्नेद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

