Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

खराब आउटपुट पर छीना चौकी का चार्ज, 9 को लाइन भेजा

  • 17 उप निरीक्षक इधर से उधर, तबादले से कहीं खुशी, कहीं गम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खराब आउटपुट के वाले चौकी इंचार्ज की कप्तान ने कुर्सी हिला दी। उन्हें चौकी से पुलिस लाइन भेज दिया। इनमें ऐसे भी हैं जो थाने पर तैनात थे। इसके अलावा 17 उपनिरीक्षकों के शनिवार रात तबादले भी कर दिए गए हैं। तबादलों से कुछ का चेहरा उतर गया तो कुछ की बल्ले-बल्ले हो गयी है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जो सुधर नहीं रहे थे। कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थे, ऐसों को चौकी से लाइन भेजा गया है। चार्ज छीनकर जिन्हें लाइन भेजा गया है।

उनमें रजनीकांत चौकी खिवाई थाना सरूरपुर, लतेश गौतम थाना सरूरपुर, दुष्यंत शर्मा सरूरपुर, अजब सिंह चौकी प्रभारी सुभारती थाना जानी (माना जा रहा है कि इलाके के ओयो संचालकों से अति प्रेम के चलते इनका चार्ज छीना गया है), ऋषिदेव थाना किठौर, रमाकांत गिरी चौकी बनियापाड़ा थाना कोतवाली, यामीन खान थाना नौचंदी, शिवकुमार शर्मा थाना सिविल लाइन व अमित मलिक थाना दौराला शामिल हैं।

इनके अलावा 17 उपनिरीक्षक ऐसे हैं, जिन्हें ताश के पत्तों की मानिंद फेट दिया गया है, इससे कुछ खुश हैं तो कुछ हताश व निराश। जिन्हें इधर से उधर किया गया है उनमें नेपाल सिंह चौकी हसनपुर भावनपुर से केसरगंज चौकी रेलवे रोड, पदमावती परीक्षितगढ से लोहिया नगर थाना, प्रदीप कुमार चौकी सलावा सरधना से तोपखाना लालकुर्ती, रविन्द्र बधेल, पिलोखड़ी चौकी से चौबी बस अड्डा सरधना, रंजीत सिंह चौकी इस्लामाबाद लिसाड़ीगेट से चौकी हसनपुर थाना भावनपुर, अनुज मिश्रा चौकी मोहिउद्दीनपुर परतापुर से थाना सरधना,

अमित मिश्रा चौकी कताई मिल से चौकी रामराज बहसूमा, मुकेश कुमार थाना परतापुर से थाना किठौर, वरुण उपाध्याय चौकी शारदा रोड ब्रह्मपुरी से थाना परीक्षितगढ़, महकार हुसैन थाना सिविल लाइन से थाना फलावदा, मनोज कुमार दौराला से सरूरपुर, रियाजुद्दीन थाना दौराला से कोतवाली, पवन कुमार कंकरखेड़ा से नौचंदी थाना, अमित कुमार चौकी मोदीपुरम से चौकी मोहनपुरी सिविल लाइन, योगेश राजौरिया सरूरपुर से थाना बहसूमा व रमन देशवाल थाना पल्लवपुरम से चौकी सोहराब गेट भेजे गए हैं।

गैंगरेप में लापरवाही बरतने पर गिरी चौकी इंचार्ज पर गाज

सरूरपुर: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार की देर रात जिले के नौ दारोगाओं को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया। इनमें से तीन दारोगा सरूरपुर थाने के हैं। जिनमें से खिवाई पुलिस चौकी इंचार्ज रजनीकांत को शुक्रवार को कस्बे में एक किशोरी के साथ हुए गैंगरेप की घटना में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, कस्बे में कई घरों में अवैध रूप से चकला घर चल रहे हैं। जिनकी शिकायत एसएसपी तक पहुंची थी। इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करने पर एसएसपी ने चौकी चार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।

जबकि इसी चौकी पर तैनात दारोगा लतौश गौतम के अवैध उगाही की शिकायत करने पर लाइन का रास्ता दिखाया गया है। इसके अलावा हर्रा पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा दुष्यंत शर्मा को कस्बे के लोगों की शिकायत पर अभद्र व्यवहार करने और उगही की शिकायत पर लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा छह अन्य पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर की गई कार्रवाई को लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img