Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को दूध से नहलाया

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती पर नगर के सिंचाई विभाग के बंगले पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ अमित राणा के नेतृत्व में यहां वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।

हवन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को दूध से नहलाया और माल्यार्पण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन्हें किसानों का हितैषी बताया। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी से चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सम्मुख यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ के ब्रह्मा सचिन शास्त्री व मुख्य यजमान डॉ अमित राणा रहे। डॉ अमित राणा ने उन्हें किसानों का सबसे बड़ा हितैषी बताया।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब जानते थे कि किसानों के समृद्ध बनने से ही देश समृद्ध बन सकता है। इसलिए उन्होंने सदैव किसानों के हित के लिए कार्य किया। इस दौरान सूरजपाल गुर्जर, बिजेंद्र शर्मा, प्रमोद, अंकित लपराणा, संदीप बडौली, आदेश, राहुल, सत्यव्रत आर्य, प्रह्लाद तोमर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img