Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आज की बड़ी खबर: चौधरी जयंत को लगा बड़ा झटका, अभिषेक चौधरी गुर्जर हुए भाजपाई

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने अपने लखनऊ आवास पर लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर को उनके समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी का पट्का पहनाकर अभिषेक चौधरी गुर्जर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि अभिषेक चौधरी के भाजपा में सम्मिलित होने से पार्टी मजबूत होगी।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा की अंत्योदय व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचार धारा से प्रभावित होकर अभिषेक चौधरी के बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने से भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने में बल मिलेगा। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अभिषेक चौधरी ने कहा कि लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी जमीनी हकीकत से कट चुके हैं वे लगातार पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब कल्याण के काम कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी की नीति व सिद्धान्तों के अनुसार कार्य करते हुए भाजपा के एक सिपाही के रूप में काम करूंगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img