Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

चौधरी रामबीर सिंह ने शुरू किया जनसम्पर्क अभियान, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

जनवाणी संवाददाता |

मोदीनगर: भाजपा से बागपत लोकसभा सीट पर चुनाव लडने का दावा कर रहे चौ. रामवीर सिंह को लेकर भाजपा में अटकलो का दौर शुरू हो गया है। चुनावी प्रचार प्रसार के साथ क्षेत्र में उनकी ओर से भाजपा संगठन की गतिविधियों में हो रही भागीदारी को देख भाजपा में इन दिनो चर्चा गर्म हैं। हालाँकि भाजपा सांसद डा सत्यपाल सिंह व उनके समर्थक इस मुददें पर चुप्पी साधे हैं।

चुनावी आहट के बीच रामबीर सिंह रोजाना प्रचार प्रसार के लिये दलबल के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं। ग्रामीणो के बीच बकायदा बैठक कर रहे हैं। उनके साथ गांवो में प्रचार प्रसार के लिये कारों के काफिले पहुंचकर लोगो से जनसम्पर्क स्थापित कर रहा है। मोदीनगर से लेकर लोकसभा की पांचो विधानसभाओ को होर्डिंगो से पाट दिया गया हैं।

02 21

अपने जनसम्पर्क के दौरान चौ. रामवीर सिंह का कहना है कि वे विकसित बागपत के संकल्प को लेकर निकले हैं। उन्हें अपने क्षेत्र को प्रदेश का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र बनाना है। एक ऐसा क्षेत्र, जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति को आगे बढ़ने का मौका मिले। फिर वह शिक्षा का क्षेत्र हो, रोजगार के अवसर हों या फिर स्वास्थ्य और खेलकूद का क्षेत्र हो।

रामवीर सिंह ने कहा कि विकास के मायने आगे बढ़ने का अवसर होता है, न कि सिर्फ नाली-खड़ंजे। क्षेत्र की जनता चाहती है कि वे राजनीति में आएं और क्षेत्र को विकास की सौगात देकर नई पीढ़ी को तरक्की के रास्ते पर जाने का हक दें। यदि भाजपा नेतृत्व का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों की शुभकामनाएं रहीं तो इस भरोसे को कायम करके दिखाएंगे।

उनके साथ इन दिनो जनसंपर्क के दौरान विक्रम सिंह बलियान,नितिन त्यागी,सुमित चौधरी,निवाडी के संजय त्यागी,विपिन चौधरी, बोबी सहित कई है। अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता टिकट पुख्ता ना होने तक जनसंपर्क में पीछे हट रहे है, लेकिन भाजपा में चल रही अटकले तेज हो गयी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img