Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Chhaava: भारत के साथ रूस में भी रिलीज होगी ‘छावा’, मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है फिल्म

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकटॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का दर्शक बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस ऐतिहासिक फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें कि, फिल्म को अब भारत के साथ रूस में भी रिलीज किया जा रहा?

फिल्म ‘छावा’ को अब भारत के अलावा कथित तौर पर रूस में भी रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रूस में रिलीज किया जाएगा। इस रिलीज को और भी रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि देश में रिलीज होने वाली कई अन्य भारतीय फिल्मों के विपरीत, छावा भारत और रूस दोनों में एक साथ रिलीज होगी। इसकी एक साथ रिलीज ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रूस में कैसा प्रदर्शन करती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है, जबकि यश राज फिल्म्स इसके अंतर्राष्ट्रीय वितरण का काम संभालेगी। फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं। यह 14 फरवरी 2025 को भारत के साथ ही रूस में भी रिलीज होगी।

छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है, जो मराठा राजा संभाजी के जीवन पर आधारित है, जिसका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का रूपांतरण है।

लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल, छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी के रूप में महारानी येसुबाई का किरदार रश्मिका मंदाना निभा रही हैं। मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना और सरसेनापति हंबीराव मोहिते के रूप में आशुतोष राणा नजर आएंगे। वहीं फिल्म में सोयाराबाई के रूप में दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जीनत-उन-निसा बेगम (औरंगजेब की बेटी) के किरदार में नजर आएंगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img