Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

धर्म से अधिक समाज और संस्कृति कां पर्व छठ

डॉ. प्रियंका सौरभ

छठ का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि आत्मसंयम, कृतज्ञता और एकता का अभ्यास है। यह पर्व हमें हमारी मिट्टी, हमारी मां, हमारे परिवार और हमारी प्रकृति से जोड़ता है। जब तक यह पर्व जीवित है, तब तक भारतीय समाज की आत्मा जीवित है।

ये छठ जरूरी है क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि हम कहां से आए हैं और हमारी सभ्यता किन मूल्यों पर टिकी है। आज के समय में जब गाँव से शहर की ओर पलायन सामान्य हो गया है, लोग अपनी मातृभूमि से दूर जाकर महानगरों की भीड़ में गुम हो रहे हैं, तब छठ ही वह अवसर बनता है जब घर-घर लौटने की परंपरा जीवित होती है। वे बेटे जो सालभर अपने काम में उलझे रहते हैं, इस पर्व के बहाने घर लौटते हैं। वे माँएँ, जो महीनों से अपनी संतान की प्रतीक्षा में आकाश की ओर निहारती हैं, इस अवसर पर उन्हें अपने सामने देखकर अश्रुपूर्ण हो जाती हैं। वह परिवार, जो आर्थिक मजबूरियों और दूरी के कारण टुकड़ों में बंट गया है, छठ के अवसर पर फिर एकत्र होता है—यही है इस पर्व की वास्तविक शक्ति।

छठ केवल सूर्य की आराधना नहीं, बल्कि परिवार, समाज और प्रकृति की एक साथ पूजा है। यह हमें याद दिलाता है कि जड़ों से कटकर कोई वृक्ष फल नहीं दे सकता। यह पर्व एक अवसर है उस समाज के लिए जो तकनीकी प्रगति की दौड़ में प्रकृति से विमुख हो गया है। छठ के दौरान नदी, तालाब, पोखर — सब सजीव हो उठते हैं। शहरों में लोग कृत्रिम तालाब बनाकर ही सही, प्रकृति से जुड़ने की कोशिश करते हैं। यह प्रयास बताता है कि मनुष्य चाहे जितना आगे बढ़ जाए, उसकी आत्मा अब भी धरती और जल से ही जुड़ी है।

यह परंपरा उस पितृसत्तात्मक सोच को चुनौती देती है जो मानती है कि धर्म का संचालन केवल पुरुषों का कार्य है। छठ कहता है — ह्लआस्था में लिंग नहीं होता, विश्वास में समानता होती है।ह्व यह वही पर्व है जो डूबते सूरज को भी प्रणाम करता है — यह विनम्रता और संतुलन का अद्भुत प्रतीक है।

ये छठ जरूरी है क्योंकि यह उन हजारों हाथों की मेहनत को जीवित रखता है जो लोकपरंपरा से जुड़े हैं। गाँव की महिलाएँ महीनों पहले से सूप, दौउरा, माटी के दीये, बाँस की टोकरी, और पूजा की सामग्री तैयार करती हैं। यह पर्व केवल श्रद्धा नहीं, रोजगार और सम्मान का भी माध्यम है। गागर, नींबू, सुथनी, गन्ना, नारियल, और ठेकुआ जैसे प्रसाद न केवल स्वाद का हिस्सा हैं, बल्कि एक पूरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चलाते हैं। जब शहरों में पैक्ड पूजा-सामग्री बिक रही है, तब भी छठ में गाँव के बने सूप और दौउरे की महत्ता बरकरार है — क्योंकि लोग जानते हैं कि यह केवल वस्तु नहीं, परंपरा की आत्मा है। इस प्रकार छठ त्योहार केवल सांस्कृतिक नहीं, आर्थिक पुनर्जागरण का भी उत्सव है — जहाँ कारीगरों, किसानों और स्त्रियों को समान स्थान मिलता है।

ये छठ जरूरी है उन करोड़ों प्रवासी भारतीयों के लिए जो अपने देश से दूर रहकर भी इस पर्व के माध्यम से अपनी मिट्टी को महसूस करते हैं। दुबई, लंदन, न्यूयॉर्क या मॉरीशस में जब गंगा के प्रतीकस्वरूप किसी जलाशय के किनारे छठ पूजा होती है, तो यह केवल पूजा नहीं, संस्कृति की पुनर्स्थापना है। यह बताता है कि भारतीय संस्कृति का प्रवाह भौगोलिक सीमाओं से परे है।

छठ उन प्रवासियों के लिए भावनात्मक पुल है जो विदेश में रहते हुए भी अपनी मातृभूमि से जुड़े रहना चाहते हैं। यह पर्व परिवारों, मोहल्लों और समाजों को जोड़ता है। जहां बाकी पर्वों में वैभव का प्रदर्शन होता है, वहीं छठ में संयम, सादगी और एकजुटता की झलक मिलती है। न कोई ऊंच-नीच, न कोई जाति-पात—बस एक सामूहिक भाव: सूर्य देव सबके हैं।

आज के समय में जब त्योहार केवल फोटो और सोशल मीडिया पोस्ट का विषय बनते जा रहे हैं, छठ अब भी अनुभव का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि परंपरा का अर्थ जड़ता नहीं, बल्कि निरंतरता है। हर वर्ष यह पर्व हमें याद दिलाता है कि आधुनिकता और आध्यात्मिकता विरोधी नहीं, पूरक हैं। स्मार्टफोन, एलईडी लाइट और ड्रोन कैमरों के बीच भी जब कोई महिला गीले बालों के साथ व्रत करती है, तो यह बताता है कि संस्कृति जीवित है, बस रूप बदल गया है।
छठ इस बात का प्रमाण है कि हमारी सभ्यता की नींव किसी किताब या आदेश से नहीं, बल्कि अनुभव और जीवन-शक्ति से बनी है। यह पर्व न किसी विशेष जाति का है, न किसी विशेष वर्ग का — यह उस जनसंस्कृति का उत्सव है जो कहती है, जहां सूर्य है, वहीं जीवन है। छठ केवल एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक अनुशासन का पाठ है। यह सिखाता है कि समर्पण और संयम से ही समाज टिकता है। जब परिवार, मोहल्ला, समाज सब एक साथ घाट पर उतरते हैं, तब एक सामूहिक चेतना जन्म लेती है—जो कहती है कि हम एक हैं। आज के समय में जब विभाजन, अलगाव और असमानता की रेखाएँ गहरी होती जा रही हैं, तब छठ जैसा पर्व हमें एक सूत्र में बाँधता है। यह न किसी धर्म के पक्ष में है, न किसी के विरोध में — यह तो उस ह्लमानव धर्मह्व का पर्व है जो कहता है, सूर्य सबका है, जल सबका है, जीवन सबका है। छठ का अर्थ केवल पूजा नहीं, बल्कि आत्मसंयम, कृतज्ञता और एकता का अभ्यास है। यह पर्व हमें हमारी मिट्टी, हमारी मां, हमारे परिवार और हमारी प्रकृति से जोड़ता है। जब तक यह पर्व जीवित है, तब तक भारतीय समाज की आत्मा जीवित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img