Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh News: गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी, दो डीआरजी जवान घायल, ऑपरेशन अभी भी जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह से चल रही है और रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। इस ऑपरेशन की शुरुआत सोमवार को हुई थी।

दो जवान घायल, खतरे से बाहर

इस मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों घायल जवान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही है।

नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों की सटीक जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अब तक किसी नक्सली के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

गंगालूर और आसपास के घने जंगलों में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद पूरे घटनाक्रम का विस्तृत ब्योरा पुलिस द्वारा साझा किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इलाके में अभी भी नक्सली सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन को बेहद सतर्कता और रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img