Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

एएफसी कप मैच में बीएफसी की अगुआई करेंगे छेत्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 से उबरने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं और वह 14 अप्रैल को यहां एएफसी कप के शुरूआती चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) की अगुआई करेंगे। बेंगलुरू की टीम ने गुरुवार को नेपाली टीम त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ मैच के लिए 29 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

टीम की घोषणा से एक दिन पहले खिलाड़ियों और स्टॉफ में तीन कोविड-19 पॉजिटिव मामले मिले थे। टीम में पांच रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मुख्य कोच मार्को पेजाईयूओली का टीम के लिए पहला मैच होगा और वह तैयारियों में जुटे हैं। कप्तान सुनील छेत्री महाद्वीपीय फुटबॉल के सातवें सत्र में टीम की अगुआई करेंगे और वह गोवा में टीम से जुड़ गए हैं जहां मैच के लिए खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं।

छत्तीस साल के छेत्री 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिले थे और 28 मार्च को उन्होंने घोषणा की कि वह इस संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके कारण वह ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दुबई में खेले गए भारत के दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। इसमें भारत ने ओमान ने 1-1 से ड्रा खेला था जबकि यूएई के हाथों उसे 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। जीएमसी स्टेडियम में यह मैच महामारी के कारण दर्शकों के बिना खेला जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img