जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला-2025 में प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से जहां सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया, वहीं सहारनपुर से ड्यूटी पर भेजे गए मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन किया। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुंभ मेला की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
यह प्रशस्ति पत्र मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी ने उन्हें भेंट किया। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि प्रताप सिंह ने न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है बल्कि उन्होंने यह साबित किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी सहारनपुर पुलिस और अग्निशमन विभाग हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
सम्मान समारोह के दौरान एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी मनोज यादव, सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया सहित तमाम मुस्लिम अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रताप सिंह को बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव और कार्य के प्रति समर्पण से विभाग को प्रेरणा मिलती है

