Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

CP Radhakrishnan: उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का पीएम मोदी ने किया स्वागत, सर्वसम्मति से समर्थन की अपील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का मंगलवार को संसद भवन परिसर में एनडीए सांसदों की बैठक में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, और सहयोगी दलों के सांसद मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन का औपचारिक परिचय कराया और सभी सांसदों से सर्वसम्मति से समर्थन देने की अपील की।

नामांकन आज हो सकता है दाखिल

सूत्रों के मुताबिक, सीपी राधाकृष्णन बुधवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पास लोकसभा और राज्यसभा में पर्याप्त बहुमत है, इसलिए राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने अब तक अपने उम्मीदवार को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

राधाकृष्णन का सादा जीवन, बेदाग छवि

67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और मूल रूप से तमिलनाडु से आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सादगी, समाज सेवा और बेदाग छवि की सराहना करते हुए कहा, “ऐसा व्यक्ति अगर देश का उपराष्ट्रपति बनता है, तो यह हमारे लोकतंत्र के लिए गौरव की बात होगी।” मोदी ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि विपक्ष सहित सभी दल राधाकृष्णन को समर्थन दें।

राजनाथ सिंह कर रहे हैं सभी दलों से संवाद

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राधाकृष्णन का परिचय पीएम मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में कराया और सभी सांसदों ने उनका अभिनंदन किया। रिजिजू ने कहा, “राधाकृष्णन जी का जीवन समाज और राष्ट्र को समर्पित रहा है। उनके पास कोई विवाद या भ्रष्टाचार का दाग नहीं है।”
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विपक्ष और अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं ताकि उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से समर्थन मिल सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img