Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी ने परमहंस रामचंद्र दास को दी श्रद्धांजलि

  • हनुमानगढ़ी व रामलला के दरबार में टेका माथा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे और सबसे पहले राम मंदिर आंदोलन के महानायक परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी सुबह 11:05 पर राम कथा पार्क स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। जहां सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत सुरेश दास, महंत अवधेश दास व महंत डॉ भरत दास ने उनकी अगवानी की।

सीएम योगी इसके बाद सरयू तट स्थित परमहंस के समाधि स्थल पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से सीएम का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर आरती उतारी।

इसके बाद वे राम जन्म भूमि गए हैं, जहां रमलला का दर्शन पूजन करने के बाद दिगंबर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img