Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

प्रदेश में विभिन्न शहरों में हुई पथराव की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी सख्त

  • मुख्यमंत्री ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
  • अब तक पुलिस ने 109 लोगों को किया गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपने सरकारी आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शांति प्रिय माहौल को जो भी खराब करने को कोशिश करे प्रशासन उस के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 109 लोगों की गिरफ़्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।

शुक्रवार को हुई इन घटनाओं में पुलिस ने सहारनपुर से 38, प्रयागराज से 15, हाथरस से 24, मुरादाबाद से 7, फिरोजाबाद से दो और अंबेडकरनगर से 23 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img