Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

अपने खेल पर ध्यान देती रहें आदित्या, सरकार उनके साथ: योगी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ/गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दोपहर बाद सर्किट हाउस में ब्राजील डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली आदित्या यादव का सम्मान किया। आदित्या को रैकेट एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया। आदित्या के साथ ही उनके पिता दिग्विजयनाथ यादव, बड़े पिता रेमी चंद एवं कोच संजीत प्रधान को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दिग्विजयनाथ से आदित्या के सभी प्रपत्र भी मांगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम एवं गरीब कल्याण मेला के बाद सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आदित्या व उनके परिजन को सर्किट हाउस में आमंत्रित किया। उन्होंने सबसे पहले आदित्या को रैकेट प्रदान किया और अंगवस्त्र ओढ़ाया। मुख्यमंत्री ने आदित्या से गोल्ड मेडल दिखाने को कहा। आदित्या ने खुशी-खुशी उन्हें गोल्ड मेडल दिखाया। हाथ में लेकर गोल्ड मेडल देखते हुए मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रहे थे। दोनों नेताओं ने आदित्या को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके बाद उनके पिता, बड़े पिता एवं कोच को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्या ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। वह अपने खेल पर ऐसे ही ध्यान देती रहें, सरकार उनके साथ है। आदित्या के पिता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उसका सारा प्रपत्र मांगा है। प्रपत्र तैयार कर लिया गया है और उसे जल्द ही स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img