- होली हेवन पब्लिक स्कूल में डांस प्रतियोगिता का आयोजन ऊन।
जनवाणी संवाददाता |
शामली: बुधवार को होली हेवन पब्लिक स्कूल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किाा। बच्चों ने भारतीय सांस्कृतिक के साथ-साथ आधुनिक नृत्य का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आरवी व वैष्णव प्रथम, सृष्टि द्वितीय, कक्षा 4 से केशु प्रथम, अनन्या व लव्या द्वितीय कक्षा 5 से वर्णित व स्वीटी संयुक्त रूप से प्रथम, निधि व नित्या संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। स्कूल के डायरेक्टर चतुवेर्दी मलिक मैनेजर अंकुर राणा ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया ।
प्रधानाचार्य पवन कंसल ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य अतुल विक्रम कौशिक ने सभी बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

