जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: कालागढ़ मार्ग स्थित कन्या इंटर कालेज में दो दिवसीय विशेष शिविर कैंप के दौरान कुल 210 छात्राओं को वैक्सीन की पहली डोल लगाई गई। कालेज उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल, मैनेजर वीरेंद्र माहेश्वरी तथा प्रधानाचार्य सविता सिंह ने सभी छात्राओं को जागरूक करते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को निर्देशित किया।
उन्होंने दो गज दूरी मास्क के जरूरी के प्रति प्रेरित किया। उधर पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर में कोविड 19 टीकाकरण को स्वास्थ्य कर्मी रीता देवी तथा कपिल कुमार के निर्देशन में अभियान चलाया गया।
प्रधानाचार्य अवनीश कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को कोविड बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से बचने के लिए टीकाकरण करना जरूरी है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अंकित 9897416820

