Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बच्चों के एडमिशन के लिए डोर-टू-डोर पहुंचे प्रधानाचार्य

  • एक माह की फीस स्वयं जमा करने की की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों के एडमिशन न आने पर बुधवार को आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने तेड़ा गांव में घर घर जाकर अभिवावकों से बच्चों के एडविशन कराने की अपील की।

प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते बच्चों के अभिवावकों को भ्रम है कि इस वर्ष पढ़ाई नही होगी जिस कारण वह अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश नही करा रहे है। अभिवावकों का यह भ्रम निकालने के लिये वे बुधवार को शिक्षकों को साथ लेकर तेड़ा गांव में पहुंचे।

17 10

इस दौरान वे  निर्धन, गरीब परिवारों के घर घर गये और उनसे अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने की अपील की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव मदद करने का अभिवावकों को आश्वसन भी दिया। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताये।

प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने यह भी घोषणा की है कि उनके विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक 470 छात्र छात्राएं पंजीकृत है इनकी एक माह की फीस वे स्वयं अपने पास से जमा कराएंगे। अभिवावकों ने उन्हें बच्चों के विद्यालय में एडविशन कराने का विश्वाश दिलाया है। इस दौरान प्रताप पंवार, मनीष कुमार, धर्मेंद्र आदि शिक्षक भी उनके साथ रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img