जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड के बाद गैंगक्टर के एक आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ा है।इस संबंध में चिलकाना थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर चिलकाना थाना पुलिस ग्राम दूमझेड़ा से घोड़ा पीपली रोड़ पर बुढ्ढी यमुना पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी।इसी दौरान घोड़ा पीपली की तरफ से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को रुकने का ईशारा किया गया तो नही रूका।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोडते समय अनियन्त्रित होकर गिर गया और पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान रिहान कुरैशी पुत्र इमरान कुरैशी निवासी मोहल्ला मजहर हसन थाना चिलकाना के रुप मे हुई। घायल बदमाश रिहान को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा/02 खोखा कारतूस 315 बोर, बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी थाना चिलकाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 16/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े दैनिक जनवाणी।

