- शुक्रवार की सुबह घर से गया था युवक,शव के पास ही पड़ा मिला तमंचा
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में सीआईएसएफ के दरोगा के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार को सुबह खेत में नलकूप की नाली में पड़ा मिला। शव के पास एक तमंचा व कारतूस पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर एएसपी मनीष मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बिहारी निवासी नरेशपाल सीआईएसफ के रिटायर्ड दरोगा हैं। उनका पुत्र तीस वर्षीय रोहिन शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे किसी को बिना कुछ बताये घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शनिवार को सुबह जब उसका चाचा देवेंद्र खेत में गया तो रोहिन का शव खेत में नलकूप की नाली में पड़ा मिला।
उसके सीने में गोली लगी हुई थी। शव के पास ही तमंचा व एक कारतूस पड़ा हुआ था। हत्या का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात में हत्या का मुकदमा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुझ गया अकेला चिराग
मृतक अपने माता पिता का एक मात्र पुत्र था। उसकी एक बहन है। उसकी मौत से घर का अकेला चिराग बुझ गया। उसकी हत्या किसने और क्यों की परिजन यह नहीं बता सके। युवक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। ग्रामीणों परिजनों को मुश्किल से संभाला।

