जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर शहर में जगह जगह रक्तदान शिविर लगाए गए। जिसमें शहर वासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। मेडिकल कालेज, प्यारेलाल अस्पताल समेत कई जगह पर शिविर लगे।
शहर के व्यापारियों समेत सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों ने रक्तदान किया। प्यारेलाल अस्पताल में व्यापारी नेता विपुल सिंघल, मनोज गुप्ता, सोनल वर्मा समेत कई व्यापारियों ने रक्तदान किया।


