जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद व ईओ नीतू सिंह द्वारा कार्यालय पर कैंप लगवाकर नागरिकों का टीकाकरण कराया। कैम्प में नगर के करीब 85 लोगों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया।
स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अब्दुस समद व ईओ नीतू सिंह द्वारा सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए गए कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई।
अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में दो सौ लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। डॉ विपिन कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कैंप में 85 लोगों को टीकाकरण किया गया है।
कैंप में मुख्य रूप से चेयरमैन अब्दुस समद व ईओ नीतू सिंह, सपा नेता सैयद रिहान, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद दयाचंद, अकरम,आसिफ, फहीम अहमद सरदार अहमद के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित रही।

