Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

अतिक्रमण की जद में शहर, सड़कों पर भी कब्जा

  • अभियान से भी नहीं सुधरे हालात, बेगमपुल से हापुड़ अड्डे तक यही हाल, जाम से जूझ रहे लोग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पूरे शहर पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है। इनके कारण यहां हर ओर जाम की स्थिति बनी है, लेकिन पुलिस प्रशासन हो यहां जिला प्रशासन सभी इन इनकी ओर से आंखे मूंद रखी है। सत्ता पक्ष का दबाव दिखाकर कहीं व्यापारियों ने सड़कों पर अवैध कब्जा कर रखा है तो कहीं पर नगर निगम की कब्जे करवा रही है। शहर के मुख्य बाजारों और मुख्य मार्गों पर सड़क पर कब्जा है। जिससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

बता दें कि शहर के मुख्य मार्ग बेगमपुल, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सभी जगहों पर ठेले वालों, दुकानदारों, आॅटो रिक्शा आदि ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखा है। लाख कोशिशों के बाद भी शहर की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। जहां देखों वहां जाम लगा रहता है, लेकिन कोई इसका हल अभी तक नहीं निकाल पाया है। हापुड़ अड्डे की बात करें तो यहां ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेडिंग तक कर दी है, लेकिन उसके बावजूद यहां आॅटो रिक्शा वाले जाम लगाये रहते हैं। वह सड़क पर ही आॅटो रोककर सवारियां भर रहे हैं और कोई इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है।

बेगमपुल से बच्चा पार्क तक यही हाल
बेगमपुल से बच्चा पार्क की ओर चलने पर गंगा प्लाजा के बार जहां अवैध रूप से सड़कों पर की जा रही पार्किंग जाम का कारण बन रही है। वहीं, कुछ ही दूरी पर जीआईसी के सामने भी सड़क किनारे जमीन पर व्यापारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने दुकानें कई कई फीट तक फैला रखी है।

जबकि अभी हाल ही में दुकानदारों को नगर निगम की टीम ने यहां से हटाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक दुकानदारों ने सड़क से कब्जा नहीं हटाया है। जबकि यहां दुकानदारों के पक्ष में सत्ता पक्ष के लोग भी उतर आये थे। सत्ता पक्ष का रौब दिखाकर ही यहां अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है और कोई इस ओर देखने वाला नहीं है।

01 12

निगम की ओर से चलाया दिखावे का अभियान
बता दें कि अभी बीते माह ही नगर निगम की टीम ने शहर में जली कोठी, बच्चा पार्क, गढ़ रोड, कंकरखेड़ा समेत शहर में न जाने कितने स्थानों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन अभी तक अभियान चले एक माह भी नहीं बीता और सड़कों पर फिर से अतिक्रमण हो गया है।

जली कोठी पर अभियान चलाया गया था, लेकिन यहां इस समय पैर रखने तक की जगह नहीं है। जिस कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है। यही हाल बेगमपुल और गढ़ रोड व हापुड़ रोड का है। यहां भी लोग सड़कों पर कब्जा किये हैं। जिस कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

फुटपाथों पर भी सज गईं दुकानें
शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिये नगर निगम और एमडीए की ओर से शहर में सड़क किनारे फुटपाथ बनाये जाते हैं। यहां पैदल यात्री सड़क पर चल सकें उनके लिये यह कार्य किया जाता है, लेकिन यहां अतिक्रमण कारियों और दुकानदारों ने इन फुटपाथों पर कब्जा कर लिया और यहां व्यापार करना शुरू कर दिया है।

बेगमपुल पर ही लालकुर्ती बाजार के पास यहां बने फुटपाथ पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं और कोई इन्हे रोकने वाला नहीं है। जबकि यहां रैपिड रेल के कार्य के चलते लोगों के निकलते तक की जगह नहीं बचती है। जिस कारण आये दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और कोई हल इसका निकलता नजर नहीं आ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img