Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

गांव मकबरा में दो पक्षों में संघर्ष, महिला समेत पांच घायल

  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया घर में घुसकर हमला करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप को लेकर गांव मकबरा में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचस में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रवार की रात गांव मकबरा निवासी ओमकुमार और विनय पक्ष में जमकर मारपीट हुई। ओमकुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग महिलाओं पर अश£ील फबतियां कसते हैं। बीती रात उन्होंने विरोध किया तो आरोपी दस बारह साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह उसकी पत्नी मिथलेश और पुत्र अजय घायल हो गए।

बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के विनय ने भी पुलिस को तहरीर देकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि मारपीट में उसके समेत दो लोग घायल हो गए। कोतवाली एचएन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। विनय पक्ष के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img