- प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर दिया स्वच्छता का संदेश
जनवाणी संवाददाता |
शामली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भापजा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। सप्ताह भर सेवाकार्यों की श्रृंखला में बुधवार को भाजपाइयों ने शामली में 70 चिन्हित स्थानों पर झाडू लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया।
भारतीय जनता पाटी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। जिसके अंतर्गत शामली जनपद में बुधवार भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर के निर्देशन में जनपद में 70 चयनित स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को कोरोना काल में सफाई के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर शहर के आरके इंटर कॉलेज, गुजरातिया स्थित जूनियर हाईस्कूल, गिमगिरी पब्लिक स्कूल, बनखंडी स्थित जू.हा स्कूल, बड़ी माता मंदिर परिसर आदि को साफ किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि देशभर में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाकर निकले, हाथों को सैनेटाइज एवं बार-बार धोते रहे। शासन-प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, जिला मंत्री विवेक प्रेमी, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया, रामनिवास, सतीश धीमान, अरविंद खोटियान, प्रमोद नामदेव, तेजस्वी पंवार, मनीष भटनागर आदि उपस्थित रहे।

