Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर में चला सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा करनावल में स्वच्छता अभियान चलाकर जन्मदिन मनाया।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नगर में साफ-सफाई की तथा उन से प्रेरित होकर स्वच्छता मिशन अभियान के तहत नगर के लोगों को घरों में और गलियों में साफ सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चमक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की। इस मौके से सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र को लड्डू खिलाकर उन्हें दीर्घायु की कामना की। इस दौरान पर मुख्य रुप से लोकेंद्र, कृष्णपाल, विनोद फोगाट, गौरव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img