जनवाणी संवाददाता |
कैराना: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सफाई भी, दवाई भी और कड़ाई भी जागरुकता के साथ वैक्सीनेशन जागरुकता के लिए आर्यपुरी कैराना में स्लम बस्ती में जाकर सभी को जागरुक किया।
एनएसएस वालंटियर्स आसिफ और दानिश ने इस अभियान को आरंभ किया है। लॉकडाउन के दौरान स्लम बस्तियों के बच्चे झोपड़ियों में ही कैद रहे।
उनके लिए इन दोनों वालंटियर्स ने स्वयं की पॉकेट मनी से स्लम बस्तियों के बच्चों को बिस्किट और नमकीन के पैकट बांटे। इस दौरान बच्चों को मास्क व हैंडवाश की शपथ भी दिलाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के जिला नोडल अधिकारी डा. अजय बाबू शर्मा एवं सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में एनएसएस के स्वयं सेवक अपने समुदाय के लिए सेवा कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। सभी कॉलेजों के एनएसएस के 100 से भी अधिक वालंटियर्स ने विश्व तम्बाकू दिवस पर ‘स्वास्थ्य के लिए हां, नशे के लिए न’ की शपथ दिलवाई थी।

