Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक फिर भी नहीं लगाई गई वैक्सीन

  • 18-44 वर्ष तक 50 लोगों को बुधवार को मिली तिथि

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: स्लॉट बुक होने के बाद भी वैक्सीन नहीं लगने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। मामले को लेकर जिलाधिकारी को ट्वीटर के माध्यम से शिकायत की गई है।

कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 18 से 44 वर्ष के लिए वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को स्लॉट खुलने के बाद 50 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इन्हें बुधवार को वैक्सीनेशन की तारीख दी गई थी। बुधवार को जब नागरिक नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 18 वर्ष से 44 वर्ष की वैक्सीनेशन का कोई आदेश नहीं आया है और ना ही जिले से सामुदायिक केन्द्र पर आज के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध कराई है।

जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गए नागरिक चिकित्सा प्रभारी रामबीर उपाध्याय से मिले तथा उनको बुधवार को आनलाइन स्लॉट बुक होना दिखाया। जिस पर उन्होंने सीएमओ शामली से वार्ता कर सभी को सात जून को वैक्सीनेशन कराने का आश्वासन दिया है। बाद में मामले को लेकर नगरवासियों ने जिलाधिकारी को ट्वीटर के माध्यम से शिकायत कर समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व कांधला में 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर ना बनाए जाने को लेकर रोष व्याप्त था।

जिसे लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तरूण अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा से वार्ता कर मामले में हस्तक्षेप कर कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाने की मांग की थी। जिस पर सुरेश राणा से सीएमओ शामली से वार्ता कर सात जून से नगर में वैक्सीनेशन सेंटर शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था। किन्तु अचानक मंगलवार को आॅनलाइन स्लॉट खुल जाने के बाद लोगों ने बुधवार के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया था। बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन ना होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पडा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img