- जिले के अलग-अलग मैदान पर होगा फाइनल मैच
- सुबह 7 बजे, तृतीय श्रेणी की टीम के लिए होगा कड़ा मुकाबला
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: 67वें प्रदेशीय स्तर बालक व बालिका वर्ग के बीच खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पूल अ का सेमीफाइनल और पूल इ का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मंगलवार को जीआइसी, फैजाम और एनएएस के मैदान पर तृतीय श्रेणी व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा रहेंगे। करीब 1 बजे टूर्नामेंट के समापन में विजयी जीत को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
सोमवार को एसडी सदर कालेज के मैदान पर बालिका वर्ग में आगरा व मिर्जापुर मंडल की टीम के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। जिसमें आगरा मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। प्रतिद्वंद्वी टीम मिर्जापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 46 रन बनाकर सिमट गई। आगरा मंडल की टीम ने रनों का पीछा करते हुए 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन बनाकर फाइनल में जगह बना ली है। उक्त मैदान पर दूसरा मुकाबला अयोध्या व मिर्जापुर मंडल की टीम के बीच खेला गया।
इस दौरान अयोध्या मंडल की टीम को जांच कमेटी ने अयोध्या टीम को डिसक्वालीफाई कर दिया। इसके चलते मिर्जापुर की टीम को तृतीय श्रेणी की टीम बन गई है। फैजाम इंटर कालेज के मैदान पर मेरठ मंडल व स्पोर्स्टस कालेज सैफई के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेजाबी करने का निर्णय लिया। जहां प्रतिद्वंद्वी टीम ने आॅलटीम आउट कर 18.5 ओवर में 122 रन बनाने दिए। वहीं स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम ने दूसरी पाली खेलते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई।
जिसके चलते मेरठ की टीम ने 1 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। उक्त मैदान पर दूसरा मैच लखनऊ व स्पोटर्स कालेज लखनऊ के बीच खेला गया। लखनऊ मंडल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 89 रनों का लक्ष्य रखा। प्रतिद्वंद्वी टीम स्पोर्टस कालेज लखनऊ की टीम 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। एनएएस कालेज के मैदान पर आगरा व स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के बीच क्वाटर व सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया।
जिसमें आगरा की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसमें पहली पारी खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। वहीं, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन बनाकर 54 रनों से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। जीआइसी के मैदान पर लखनऊ व आजमगढ़ की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया और 15.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 62 रन ही बना पाई। जहां लखनऊ मंडल की टीम ने 47 से सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया है।

