Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की घटना पर सीएम केजरीवाल ने जताई चिंता

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली में आज अचानक ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई है। तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में करीब 150 लोगों के लापता होने की खबर। इस आपदा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर सभी लोगों की सुरक्षा और कुशलता के लिए दुआएं की हैं।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “चमोली ज़िले से आपदा की खबर बेहद चिंताजनक है, ईश्वर से सभी लोगों की सुरक्षा एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड की जनता तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।”

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही की खबरों से आहत हूं। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम उत्तराखंड के साथ एकजुटता में खड़े हैं। भगवान बद्री-केदार से संकट की इस कठिन घड़ी में देवभूमि वासियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हू।”

अब तक 10 लोगों के शव मिले

उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के कारण हिमालय की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। ग्लेशियर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। 150 लोगों के लापता होने की आशंका है।

  • जोशीमठ से 25 किलोमीटर दूर ग्लेशियर फटा
  • अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि, शव निकाल गए
  • पैंग गांव के ऊपर के इलाके में ग्लेशियर फटने की घटना
  • ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान
  • तपोवन जल विद्दुत प्रोजेक्ट पूरी तरह बह गया
  • सैलाब में 150 लोगों के गायब होने की आशंका
  • हरिद्वार और यूपी के बिजनौर तक प्रशासन अलर्ट
  • NDRF की तीन टीमों को उत्तराखंड भेजा गया
  • पानी रुद्रप्रयाग पहुंचा, पानी के बहाव में कमी आई
  • पीएम मोदी और अमित शाह ने सीएम से बात की
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img