Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सीएम केजरीवाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के साथ होने वाली साप्ताहिक बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं। इस वजह से मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल के साथ होने वाली साप्ताहिक बैठक को स्थगित करने की बात कही है।

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री दिल्ली के विकास कार्यों से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए हर सप्ताह बैठक करते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे के कारण 2 सितंबर को बैठक नहीं होगी। मुख्यमंत्री गुजरात के द्वारका में जनसभा को संबोधित करेंगे। 3 सितंबर को सुरेंद्रनगर में टाउन हॉल मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img