जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज बुधवार को मिली सूचना में बताया जा रहा है कि पटना में विपक्ष की बैठक से पहले राजधानी के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी नेताओं को पत्र लिखा है। इस दौरान सीएम ने पत्र में लिखा है कि 23 जून को बिहार में विपक्षी पार्टियों की मीटिंग में अध्यादेश को संसद में हराने पर सबसे पहले चर्चा होनी चाहिए।
दिल्ली से जनतंत्र खत्म हो जाएगा
साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का अध्यादेश एक प्रयोग है। यह सफल हुआ तो केंद्र सरकार गैर भाजपा राज्यों के लिए ऐसे ही अध्यादेश लाकर कंकरेंट लिस्ट के विषयों से राज्य सरकार का अधिकार छीन लेगी। अध्यादेश लागू होने पर दिल्ली से जनतंत्र खत्म हो जाएगा।
दूसरी ओर होने कहा है कि केंद्र एलजी के माध्यम से सरकार चलाएगी। दिल्ली के बाद अन्य राज्यों से जनतंत्र खत्म किया जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब पीएम 33 राज्यपालों और एलजी के माध्यम से सभी राज्य सरकारें चलाएंगे।