Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री तीरथ यात्रा योजना’ के तहत 32 वरिष्ठ नागरिकों के जत्थे को भोपाल से यूपी के प्रयागराज जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

बताया जा रहा है ​कि, इस यात्रा में 24 पुरुष और 8 महिला शामिल हैं। इस दौरान यात्रियों का सम्मान करने और उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सीएम चौहान खुद विमानतल पहुंचे।

बता दें कि, यह योजना सीएम ने प्रदेश के गरीब बुजुर्गों के लिए 2012 में शुरू की थी। वह खुद को श्रवण कुमार की भूमिका में दिखा रहे हैं। तीर्थ दर्शन योजना में अब तक 782 विशेष ट्रेनों में 7 लाख 82 हजार बुजुर्ग तीर्थ-यात्रा कर चुके हैं। उधर, सीएम के एमपी यानि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जो बुजुर्गों को अब हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, विमान से या​त्रा करने वालों को इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। सबसे पहला कि, वह अपने साथ अधिकतम 15 किग्रा का चेक-इन बैग और 7 किग्रा का हैंड बेग ही ले जा सकेंगे।

साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। दरअसल, प्रयागराज में दर्शन करने के बाद या​त्री सोमवार को ही भोपाल एयरपोर्ट लौटेंगे। इससे यात्रा का समय भी कम हो गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img