जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: आज 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की अमूल्य देन बताया।
स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 15, 2025
जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा।
यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की… pic.twitter.com/yZqeoHqIm6
क्या बोले सीएम योगी?
मुख्यमंत्री योगी ने कहा “स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्यों के पालन में भी है। जब उत्तर प्रदेश का हर नागरिक एक स्वर, एक भाव से अपने उत्तरदायित्वों को निभाएगा, तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।”
उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “उनके संघर्ष के कारण आज हम एक स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को आगे ले जाना है।”
राज्य भर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
प्रदेश के सभी जिलों, कस्बों और गांवों में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के भाव से मनाया गया।
स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी भवनों में झंडारोहण
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया
“जय हिंद!” के नारों से गूंजा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद!” के जोशीले नारे के साथ किया और प्रदेशवासियों से अपील की कि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

