Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, एथलेटिक मीट का किया शुभारंभ

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 35वीं वाहिनी पीएसी महानगर के स्टेडियम में ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक मीट का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में खेलों का माहौल और भी बेहतर बनाया जायेगा जिससे खिलाड़ियों का भविष्य बने।

सीएम योगी ने इस अवसर पर ऐलान किया कि प्रदेश सरकार 500 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राज्य में 10 साल बाद पुलिस एथलेटिक मीट का आयोजन बड़ी उपलब्धि है।

सीएम योगी ने कहा कि एसएसबी जिस प्रकार सीमा पर अपने कार्य का बखूबी से निर्वहन कर रहा है, वह सराहनीय है। एसएसबी की ओर से पुलिस एथलेटिक मीट का आयोजन कराना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भारत ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई पदक जीते।

यूपी में भी पिछले कुछ सालों में खेलों का विकास हुआ है। यहां ब्लॉक स्तर पर मैदान और ओपन जिम बनाए जा रहे हैं। विकासखंड स्तर पर मिनी स्टेडियमों का निर्माण हो रहा है।

इससे पहले मीट में भाग लेने वाली टीमों के मार्चपास्ट के बाद एसएसबी कांस्टेबल के गगन ने मशाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौपी। इसके बाद एसएसबी कॉन्स्टेबल अनूप और मंजू ने मशाल प्रज्वलित की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img