जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुम्भ-2025 में आने के लिए आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं सुरक्षा औषधि प्रशासन (एम0ओ0एस0) डा0 दयाशंकर मिश्र दयालु तथा ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने नागालैन्ड के दीमापुर में मुख्यमंत्री नेफियू रियो को महाकुम्भ 2025 में आने का न्योता दिया। दोनों मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट में मुख्यमंत्री नेफियू रियो को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह धार्मिक एवं आधायत्मिक समागम है।
श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रयागराज में आयोजित इस महाकुम्भ भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं एकता का संदेश पूरे विश्व में पहुंचेगा। इसके साथ ही दोनो मंत्रियों ने नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन से शिष्टाचार मुलाकात करके महाकुम्भ-2025 का निमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश नागालैन्ड प्रदेशवासियों एवं अन्य महानुभावों का स्वागत करने के लिए तैयार है।


