Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

मोटे अनाज पर स्लोगन लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

  • तेजस और अनन्या ने मारी बाजी, प्रधानाचार्य बोले- मोटे अनाज हमारे लिए बहुत उपयोगी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: डीएवी इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के तहत छात्र छात्राओं ने मोटे अनाज की उपयोगिता पर स्लोगन लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता मैं अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रार्थना सभा में शिक्षक अरूण कुमार ने मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में छात्राओं को जानकारी दी।

विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने भारतीय किसानों के उत्पादित विभिन्न अनाज का चित्रण किया। जिसमें मक्का, बाजरा, रागी, दलहन आदि का चित्र बड़ी खूबसूरती से बनाए।

चित्रकला प्रतियोगिता ग्रुप ए में 8वीं के छात्र तेजस प्रथम, कृष्णा सिंह को द्वितीय और छात्रा लक्ष्मी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ग्रुप बी में कक्षा 11 की अनन्या प्रथम, महिमा द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर पर रही। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने मोटे अनाज की उपयोगिता पर कहा की हम मोटे अनाजों को प्रयोग में नहीं ला पा रहे हैं। इस प्रकार के अनाज हमारे लिए बहुत उपयोगी है।

चित्रकला विभाग के प्रवक्ता तथा कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने कहा की हम अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस अपने विद्यालय में मना रहे हैं। जिसका उद्देश्य छात्रों में मोटे अनाजों के प्रति जानकारी देना और उनकी उपयोगिता उनके पोषक तत्व हमारे लिए कितने आवश्यक है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, कला अध्यापक संजीव कुमार, प्रतिभा रानी, सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा छात्रों में आशिका, सलोनी, नंदिनी, गौरी ,भूमि ,लक्ष्मी, मीनाक्षी, खुशी ,कनिष्का, शिवांशु, मोहम्मद रविश, योगेश कुमार, राजेंद्र, अमृत, साफिया ,इकरा परवीन, पायल, रईसुल हसन, वंशिका, फातमा, अनन्या, आदि छात्रों ने अपनी कलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव से पहले ED का बड़ा ऑपरेशन, कोलकाता DCP के घर रेड

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से...

महिला आरक्षण पर BJP हमलावर, रविशंकर और स्मृति ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने...
spot_imgspot_img