Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

लखनऊ पहुंचे सीएम योगी, पुलिसकर्मियों को की श्रद्धांजलि अर्पित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्थित पुलिस लाइंस में गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के सभी शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया। उन्होंने कहा कि साल 2020-21 में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार बहादुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज इस अवसर पर मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान हमें लगातार कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा, मनोयोग और दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

मैं प्रदेश के सभी शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जरूरी कदम उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

2019 के प्रयागराज कुंभ और लोकसभा सामान्य निर्वाचन व 2021 के त्रीस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में प्रदेश पुलिस बल का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

कोरोना महामारी के दौरान यूपी पुलिस प्रदेश की जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा कोरोना वॉरियर्स के रूप में अभूतपूर्व परिश्रम करके जहां एक तरफ नियमों का कड़ाई से पालन कराया गया वहीं, उनके द्वारा मानवता की सेवा की एक मिसाल भी कायम की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img