जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: आज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंउल का मानसून सत्र शुरू हो गया है। वहीं, कल यानि मंगलवार को अनुपूरक बजट आएगा। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पहले विधान भवन में पत्रकारों से वार्ता की। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी विधायकों, विधान परिषद सदस्यों व विधान मंडल की कार्यवाही को सकुशल संपन्न करने में योगदान देने वाले सभी दलों से जुड़े हुए सहयोगियों तथा विधानसभा- विधान परिषद सचिवालय से जुड़े हुए अफसरों का हृदय से स्वागत करता हूं।
सत्र को लेकर क्या बोले सीएम योगी
आगे सीएम योगी ने कहा कि, सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी से अपेक्षा व आकांक्षा रखता हूं। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य जिन भी रचनात्मक मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान आकृष्ट करना चाहेंगे। प्रदेश के विकास और जनता-जनार्दन से जुड़ी उन हर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्ध है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने फरवरी में ही अपना बजट पास किया था। प्रदेश की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पहला अनुपूरक मांग मानसून सत्र में सदन में प्रस्तुत होगा। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी उभरती अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ है।
सीएम योगी ने किया ये आग्रह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी सदस्य जिन भी रचनात्मक मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान आकृष्ट करना चाहेंगे। प्रदेश के विकास और जनता-जनार्दन से जुड़ी उन हर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्ध है। सीएम ने आग्रह किया कि सदन चर्चा-परिचर्चा का मंच बने। सरकार हर मुद्दों का पूरी तत्परता से जवाब देगी।
सीएम ने माननीय सदस्यों से अपील की कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके, विधायी कार्य सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिए माननीय सदस्य से अपील करुंगा कि वे मानसून सत्र के सुचारू रूप से संपन्न करने में योगदान देंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक क्या बोले?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “राज्य सरकार हर मोर्चे पर राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही है – चाहे वह सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल या कानून और व्यवस्था हो। कल हम अनुपूरक बजट लाएंगे, हम राज्य के विकास को गति देने के लिए अपने काम में दृढ़ हैं।
शिववाल यादव ने केपी मौर्य पर हमला बोला
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम केपी मौर्य पर कहा कि वह बड़बोले मंत्री हैं। उनके पास कोई काम नहीं है, वह सिर्फ लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ करते हैं।

