Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मुख्यमंत्री योगी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढा़ने के लिए पीएम का जताया आभार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अन्नदाता किसानों को फसलों के लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने हेतु वर्ष 2023-24 के लिए रबी की 06 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृृद्धि के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल का एमएसपी में वृद्धि का यह निर्णय अभिनन्दनीय है।

यह किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने में अपना योगदान देगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रबी फसलों के विपणन सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी में वृद्धि की गयी है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। इनमें मसूर के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 500 रुपये प्रति कुन्तल, सफेद सरसों और सरसों में 400 रुपये प्रति कुन्तल, कुसुंभ में 209 रुपये प्रति कुन्तल, गेहूं में 110 रुपये प्रति कुन्तल, चना में 105 रुपये प्रति कुन्तल तथा जौ में 100 रुपये प्रति कुन्तल की वृद्धि की गयी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img