जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जैसे ही यूपी के सदन में इस वाक्य को पूरी दृढ़ता से रखा… देशभर के योगी समर्थकों में उत्साह का संचार हो गया। इसके बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर माफिया के खिलाफ सीएम के अभियान को सपोर्ट करने वाले एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन हैशटैग एक साथ टॉप ट्रेंड में शामिल हो गये।
मशहूर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यूजर्स की गर्जना माफिया के खिलाफ गूंजने लगी। इस दौरान रेकॉर्डतोड़ 100 करोड़ एक अरब बार से भी ज्यादा बार माफिया के खिलाफ योगी की दहाड़ से पूरा सोशल मीडिया हिल गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब योगी के किस वक्तव्य ने सोशल मीडिया साइट पर सौ करोड़ से ज्यादा बार ट्रेंड किया हो।
इस दौरान जहां 33 करोड़ से ज्यादा बार #YogiAdiyanath ट्रेंड करता रहा, जबकि रिकॉर्डतोड़ 65 करोड़ से अधिक बार #YogiMeansGovernance हैशटैग टॉप ट्रेंड में बना रहा, इसके अलावा #Yogi_Surgical_Strike के समर्थन में देर रात तक ट्विटर पर यूजर्स अपने भावों को प्रकट करते रहे।

