जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से हरियाणा विधान सभा के स्पीकर ने शिष्टाचार भेंट की। सत्र के दौरान यहां पर पधारे हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष को उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री लाल जी वर्मा समेत कई अन्य विधायक भी उपस्थित रहे। सतीश महाना ने ज्ञान चन्द गुप्ता को विधानभवन का भ्रमण कराया एवं विधानसभा की कार्यवाही दिखाई। विधानसभा की सुंदरता देखकर हरियाणा के विधान सभा स्पीकर ने उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्य व्यवहार उनकी आधुनिक सोच एवं विधान सभा में किये गये परिवर्तन पर उनकी सराहना की।

