Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

फिर बढ़े सीएनजी के दाम, वाहन चालकों पर आफत

  • मार गई महंगाई, पिछले 20 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वाहन चालकों पर लगातार महंगाई कहर बनकर टूट रही है। एक ओर पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन अब सीएनजी के दाम भी पिछले एक माह से तेजी से बढ़ रहे हैं। हालात यह हैं कि पिछले एक माह में ही तीन बार सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

पिछले 15 दिन में दूसरी बार यहां सीएनजी के दामों में इजाफा हुआ है। सोमवार को भी यहां सीएनजी के दामों में करीब तीन रुपये की वृद्धि हुई है। जिस कारण वाहन चालकों का वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ माह की बात करें तो यहां सीएनजी के दाम 66.5 रुपये प्रति लीटर थे, लेकिन इसके बाद द3ामों में वृद्धि हुई तो 10 दिन पूर्व ही सीएनजी के दाम 74 रुपये करीब प्रति लीटर थे।

13 2

उसके बाद फिर दाम बढ़े और 78.5 रुपये लीटर तक सीएनजी के दाम पहुंच गये। अब सोमवार को फिर से दो रुपये करीब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे यहां मेरठ में ही सीएनजी के दाम 81.5 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गये हैं।

टैक्सी के भी दामों में हुआ इजाफा

अब लगातार सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में टैक्सी चालकों ने भी अपने रेट लगातार बढ़ा दिये हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व जो गाड़ी 12 रुपये प्रति किमी के हिसाब से बुक हो रही थी वही गाड़ी अब 14 रुपये प्रति किमी के हिसाब से बुक हो रही है। ऐसे में दिल्ली का सफर भी लौटफेर के लिये तीन हजार रुपये से कम नहीं बैठ रहा है। रोडवेज बस की बात की जाये तो उसके किराये में भी वृद्धि हो चुकी है। अब मेरठ से दिल्ली तक का किराया 100 रुपये के आसपास है, जिसका फर्क लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img