Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

कोतवाल व सीओ ने शराब की दुकानों को किया निरीक्षण

  • निरीक्षण कर शराब की बोतलों के बारकोड स्कैन कर जांच की

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: एसपी के आदेशानुसार सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक ने अलीगढ़ में जहरीली शराब के सेवन से हुई दर्जनों मौतों के बाद सीओ सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत संचालित दर्जन भर से अधिक शराब की दुकानों का निरीक्षण किया व थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण थाना प्रभारी ने किया। निरीक्षण के दौरान उनके अभिलेखों तथा शराब की बोतलों का बारकोड स्कैन जांच की।

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने अपने सर्किल क्षेत्र के थाना प्रभारियों को साथ लेकर संयुक्त रूप से शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। नगीना थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने सीओ के साथ मंझेडा, ग्राम नन्दपुर, नगर क्षेत्र में नहटौर चौराहा, डबल फाटक, बूढ़ा वाला चुंगी, रायपुर रोड स्थित शराब की दुकानों सहित सभी दुकानों पर पहुंचकर उनके रिकॉर्ड देखें तथा शराब के स्टॉक का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शराब की बोतलों का बारकोड स्कैन कर जांच की। शराब की बोतल नकली तो नही। अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा। सीओ सुमित शुक्ल व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने संयुक्त रूप से बताया की क्षेत्र में किसी भी कीमत पर कच्ची शराब नहीं बिकने दी जाएगी। शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानों की जांच प्रतिदिन की जा रही है तथा जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img