Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में फिर से खुलने जा रहे जिम, स्कूल व कोलेज, नाइट कर्फ्यू में राहत

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर होते ही दिल्ली में पाबंदियों में बड़ी ढील देने का फैसला लिया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए ) ने शुक्रवार को एक अहम बैठक में दिल्ली में जिम, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान फिर से खोलने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, डीडीएमए की बैठक में दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और जिम फिर से खोलने का फैसला किया गया है। हालांकि, नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा, लेकिन उसकी अवधि में एक घंटे की कमी की गई है। अब रात 10 बजे के बजाय 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली से पहले देश के कई राज्यों में स्कूलों को खोलने का फैसला लिया जा चुका है।

दिल्ली में उच्च शिक्षा के संस्थान एसओपी के अधीन खुलेंगे और कोविड ​​उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करना होगा। वहीं, कक्षा 9वीं-12वीं के स्कूल 7 फरवरी से फिर से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे। जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीडीएमए ने दिल्ली में ऑफिसों में शत-प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति भी दे दी है। इसके साथ ही कारों में सिंगल ड्राइवरों को मास्क मैंडेट से छूट दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img