Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

खंभे से टकराकर कार में लगी आग, बाल बाल बचे

  • गांव लालवाला के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराई कार

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: ग्राम लालवाला के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। जिसमें वायरिंग के वजह से कार में भीषण आग लग गई। कार सवार युवकों ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

नगीना क्षेत्र के ग्राम लालवाला निवासी जसंवत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, जसवंत सिंह पुत्र रंजीत सिंह, मुख्तार सिंह पुत्र दिलावर सिंह बुधवार को अपनी कार से नगीना से लालवाला जा रहे थे। गांव लालवाला के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार एक बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। कार में वायरिंग की वजह से भीषण आग लग गई। कार सवार तीनों युवकों ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार जल कर राख हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...
spot_imgspot_img