Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सवारियों से भरी बस व शीरे के टैंकर की टक्कर

  • थाना प्रभारी ने पहुंचने पर यातायात सुचारु हुआ 

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: ग्राम चंचलपुर के निकट सिरे से भरे टैंकर में रोडवेज बस चालक ने टक्कर मारी। घटना में तीन सवारियों को चोट आई है। सभी घायलों को धामपुर भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर अवरोधक बन गए टैंकर बस को हटवाया।

रविवार की सुबह ग्राम चंचलपुर के निकट खड़े एक शीरे से भरे ट्रक टैंकर को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस के पीछे से टैंकर में टक्कर लगते ही सवारियों में हड़कंप मच गया और लोगों में चीख पुकार सुनकर की आवाज आने आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को बस से निकालकर निजी वाहनों से धामपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

17 18 e1602996473495

टक्कर लगने से बस में सवार कमल पुत्र कृपाल निवासी काठ, कमलेश पुत्र प्रभु सिंह निवासी ख़ुशी नगर गोरखपुर, आदेश पुत्र इंशा सिंह निवासी सीतातगढ़ी को चोट आयी है। सभी घायलों को धामपुर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बस की टक्कर से टैंकर फट जाने से सड़क पर शीरा बिखर गया है।

जिससे कुछ समय के लिए रोड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था परंतु पुलिस के पहुंचने पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ द्वारा अवरोधक बन रहे बस व टैंकर को साइड से कराते हुए मार्ग को सुचारु रुप से संचालित किया गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि सभी घायलों को धामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img