प्रयागराज: माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अतीक अहमद और अशरफ की मौत की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने कहा कि तीन व्यक्ति मीडिया कर्मी बनकर आए थे। बाइट लेने के बहाने उन्होंने गोली मारी है, मानसिंह नाम का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है उसे बुलेट इंजरी हुई है।