Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

अतीक-अशरफ मर्डर केस की न्यायिक आयोग से जांच, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

  • उमेश पाल के परिजनों की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: माफिया अतीक-अशरफ की हत्या पर यूपी पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। बताया गया है कि इस घटना के बाद प्रयागराज में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को प्रयागराज भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में हुई घटना के बाद प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खासकर प्रयागराज में बड़ी तादाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गयी है।

घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ भी घटनास्थल से सुबूत बटोर रहे हैं। मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी बल की तैनाती भी की गई है। डीजीपी आरके विश्वकर्मा और स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार पूरे घटनाक्रम की गहनता से मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई है। गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

घटना से सीएम योगी नाखुश

अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है। वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने अफसरों को तलब करके पूरी जानकारी मांगी है।

हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने तीन हमलावरों लवलेश, सनी, अरुण मौर्य को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। मौके पर इंतजार करते रहने की बात कही जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि ये मूवमेंट कल से हो रहा है। आज अतीक और उसके भाई को जंगलों से पिस्तौल बरामदगी के बाद मेडिकल के लिए लाया जा रहा है।

आम जनता की सुरक्षा का क्या: अखिलेश यादव

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा है। अखिलेश ने कहा- यूपी में अपराध चरम पर है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम जनता की सुरक्षा का क्या, जब पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में कुछ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है? इससे जनता में डर का माहौल बन रहा है, ऐसा लगता है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा माहौल बना रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img